मुरादाबाद, जनवरी 16 -- स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस (युवा दिवस) से प्रारंभ स्वदेशी जागरण मंच एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प दौड़ (रन फॉर स्वदेशी) के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया । बड़ी संख्या में युवा एवं विद्यालयों के छात्र-छात्र अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में एकत्र हुए। अनिरुद्ध चौहान ने इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारी पश्चिमी संस्कृति की देन है, भारत में तो बेरोजगार के लिए कोई शब्द ही नहीं है। प्राचीन भारत में रोजगार सदैव व्यापार,उद्यमिता एवं कृषि से मिलता रहा था।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ठाकुरद्वारा डॉ॰ वीर सिंह सैनी ने कहा हमें अपने देश के उत्पाद, एवं उद्योगों को विकसित करना होगा और यह तभी संभव है जब युवा उद्यमिता का मार्ग अपनाएं। अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का ही प्रयो...