टिहरी, अक्टूबर 5 -- भाजपा की जिला स्तरीय आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला में भारत में बनी वस्तुओं के उपयोग करने पर जोर दिया। कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है,उसे साकार करने में हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जल्द ही मंडल स्तर पर भी कार्यशाला कर स्वदेशी अभियान को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। रविवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी व्यक्त की। इससे पूर्व प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट का ढालावाला,नरेंद्रनगर,आगराखाल,खाडी,नागणी,साबली,चंबा आदि स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता विशाल गुप्ता ने आत्म नि...