लखनऊ, अगस्त 3 -- लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा है कि भारत एक सक्षम देश है। वह दुनियां की किसी भी ताकत को मुंह तोड़ जवाब दे सकता है। उन्होंने कहा है कि 140 करोड़ का यह देश जीओ और जीने दो, के मन्त्र का उपासक है। इसी के तहत वह चाहता है कि दुनियां में शान्ति रहे। दुनियां की किसी भी ताकत को हमारी इस मंशा को हमारी कमजोरी नहीं समझनी चाहिए। रविवार को दारुलशफा के कामन हाल में लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ के गठन को लेकर हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यशवंत सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने हम लोगों को एक मन्त्र दिया है, जिसका नाम है स्वदेशी और स्वालम्बन। इस मंत्र को अपना कर हम लोग अमरीका के टेरिफ अटैक का बिना दिक्क़त के मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने लोकतंत्र सेनानी कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.