चंदौली, अक्टूबर 1 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपाईयों ने 'लोकल फॉर वोकल' अभियान चलाया। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनता से सीधा संवाद स्थापित कर स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने की अपील की। चहनिया मण्डल प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प "लोकल को ही ग्लोबल बनाना है" केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता मजबूत कदम है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने दैनिक जीवन में स्थानीय उत्पादों का उपयोग करेगा तो न केवल छोटे व्यापारियों, किसानों और कारीगरों को लाभ मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मज़बूत होगी। इसमें डॉ. अखिलेश अग्रहरि, नन्द गोपाल राजभर, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह मंहगू, दिनेश सोनकर, घनश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.