बागेश्वर, अगस्त 10 -- स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में रविवार को नगर में स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत रैली निकाली गई। शुरुआत नुमाईशखेत मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, छात्र, महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर थामे स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ और देशी अपनाएं, देश बचाएं जैसे नारे लगाए। रैली नुमाईखेत मैदान से निकलकर एसबीआई तिराहे तक पहुंची। इस दौरान लोगों को विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। सह प्रांत संयोजक सज्जन लाल टम्टा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स ...