रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित कर स्वदेशी अभियान को जन-जन तक ले जाएगी। प्रदेश की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चंपाई सोरेन सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण शामिल हुए। बिहार चुनाव अभियान की दृष्टि से प्रवास पर गए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यशाला को ऑनलाइन संबोधित किया। संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन परितोष सोरेन ने किया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए क...