गढ़वा, अक्टूबर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत को लेकर स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मेराल प्रखंड के अरंगी में किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ रैली का आयोजन किया गया। साथ ही लोकल खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान अयोध्या बिंद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। किसान मोर्चा गांव में किसानों के बीच यह अभियान चला रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि विदेशी सामान का बहिष्कार कर लोकल सामानों का उपयोग करना होगा। उससे व्यवसाय व रोजगार बढ़ेगा। देश आत्मनिर्भर बनेगा। लोकल अनाज के ...