सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- गोसाईगंज, संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को बरौंसा बाजार में जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। जिसमें देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वदेशी सामानों के क्रय-विक्रय पर जोर दिया गया। बाजार अध्यक्ष उदय प्रताप शुक्ला के नेतृत्व और तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि मौजूद रहे। पद यात्रा में शामिल हुए व्यापारियों ने तख्ती और बैनर के माध्यम से विदेशी भगाओ, , स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ जैसे नारे लिख कर लोगों को जागरूक किया। प्रदेश महामंत्री त्रिपाठी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.