पटना, जनवरी 21 -- जब स्वदेशी चीजों को अपनाएंगे तभी हम आत्मनिर्भर होंगे। तब जाकर 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा होगा। ये बातें श्री अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्य प्रो. साधना ठाकुर ने कहीं। वे कॉलेज परिसर में स्वदेशी जागरण मंच तथा कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग और एनएसएस इकाई एक एवं दो के संयुक्त बैनर तले आयोजित रन फॉर स्वदेशी और संकल्प कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि हमें खुद से शुरुआत करनी होगी। मौके पर अतिथि डॉ. चन्दना कुमारी ने स्वदेशी आंदोलन की प्रासंगिकता और इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। कॉलेज के शिक्षक प्रो. शिवनारायण सिंह ने भी छात्राओं को स्वदेशी के प्रति सजग रहने और दैनिक जीवन में इसके उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में वार्ड पार्षद रजनी सिन्हा की ओर से छात्राओं को स्वदे...