रामगढ़, फरवरी 26 -- गोला, निज प्रतिनिधिगोला प्रखंड झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया सतिश मुर्मू, सचिव मतिराम महतो, मीडिया प्रभारी फखरूद्दीन अंसारी के नेतृत्व में चाड़ी व रकुवा पंचायत में न्याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए इसे केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश करार दिया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार स्वतंत्र जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। झारखंड में चुनी हुई एक लोकप्रिय सरकार को केंद्र सरकार ने साजिश करके जेल भेजवाने का काम किया है। हेमंत सोरेन की लोकप्रियता को बढ़ता देखकर भाजपा की तानाशाही सरकार घबरा गई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला कर गांवों का सर्वागिंण विकास कर रही थी। सरकार पूरे राज्य में सभ...