बदायूं, फरवरी 6 -- स्वतंत्रा संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद रहे बदायूं केसरी चौधरी बदन सिंह की 131 वीं जयंती उनके पैतृक गांव दुर्गपुर जरीफनगर में मनाई गई। ग्रामीणों ने चौधरी बदन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी। ग्रामीणों ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि चौधरी बदन सिंह बचपन से ही क्रांतिकारी विचारों के थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने का काम किया। उनकी अगुवाई में साथियों ने उझानी व कछला के बीच स्थित वितरोई स्टेशन में आग लगा दी थी। अंग्रेजी हुकूमत ने उनको आठ बार जेल भेजा था। वह आजादी के बाद जिले से सांसद भी रहे। उनकी बेटी शांति देवी यादव सहसवान से विधायक और संभल से सांसद रहीं थी। सपा सरकार में वर्ष 2015 में स्थानीय सांसद रहे धर्मेंद्र यादव व सहसवान से विधायक व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री रहे ओमकार सिंह यादव ने पार...