हाजीपुर, फरवरी 14 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र ताम्रपत्र विभूषित स्वतंत्रता सेनानी सूर्यदेव सिंह आजाद की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। ऐतिहासिक गांधी आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी सेनानी एवं गांधी आश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष रघुपति सिंह एवं संचालन कामरेड इंद्रदेव राय ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में रघुपति सिंह ने गांधी आश्रम के स्थापना तथा स्वतंत्रता संग्राम में सूर्यदेव सिंह आजाद के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगत सिंह विचार मंच के संयोजक मनोज भूषण ने बताया कि आज जो गांधी आश्रम सुरक्षित है उसके लिए सूर्यदेव देव सिंह आजाद के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। लोजपा रामविलास के नेता विनोद राय ने सूर्य देव सिंह आजाद से जुड़े हुए संस्मरणों को साझा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मजदूर नेता अजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.