हाजीपुर, फरवरी 14 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र ताम्रपत्र विभूषित महान स्वतंत्रता सेनानी सूर्यदेव सिंह आजाद की शुक्रवार को 32वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। ऐतिहासिक गांधी आश्रम स्थित गांधी स्मारक पुस्तकालय परिसर में आयोजित पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता रेल कर्मचारियों के नेता अजय सिंह तथा संचालन कामरेड इंद्रदेव राय ने किया। सभा में सभी वक्ताओं ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सूर्यदेव सिंह आजाद की भूमिका को याद किया तथा तथा युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत बताई। सभा को संबोधित करते हुए गांधी स्मारक पुस्तकालय के संयुक्त सचिव अधिवक्ता सुमन कुमार पूर्व वायु सैनिक ने कहा कि यह सूर्यदेव बाबू का ही प्रयास था कि गांधी आश्रम हमेशा सुरक्षित रहा। आज गांधी आश्रम के स्थानीय निवासियों की जवाबदेही है कि इसके सुरक्षा और संरक्षण पर ध्यान दें। सभ...