छपरा, फरवरी 2 -- बिहार राज्य गोंड महासभा शाखा सारण की बैठक चकिया में संपन्न दाउदपुर(मांझी)। बिहार राज्य गोंड महासभा शाखा सारण की बैठक मांझी प्रखंड के चकिया स्थित प्रथम स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मांनकी शाह की प्रतिमा स्थल पर आहूत की गई। बैठक सौंदर्यीकरण कमेटी के अध्यक्ष चंदेश्वर शाह उर्फ संत जी व जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश गोंड की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश महासचिव विजय कुमार शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी मांनकी शाह के प्रतिमा स्थल पर ग्रिल गेट, नेम प्लेट और सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान लक्ष्मण शाह ग्राम मुरारपुर निवासी, सुनील शाह शिक्षक ग्राम पचरुखी थाना कोपा व बिहार राज्य गोंड महासभा सदर प्रखंड अध्यक्ष झूलन प्रसाद गोंड की पत्नी के आकस्...