गोपालगंज, मई 23 -- भोरे, एक संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षाविद स्व. बच्चा प्रसाद शाही की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में सूबे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य आयोजन में बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और प्रतिनिधि शामिल होंगे। बिस्कोमान अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कृषि फार्म परिसर में हैलीपैड का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें प्रधानाध्यापिका सरोज मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, भोलू शाही, अनिल शाही, केशव राय, अखिलेश पांडेय, भूटूर राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...