रुद्रपुर, मार्च 8 -- किच्छा, संवाददाता। कांग्रेस नेता सरवरयार खान पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों ने उनका पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने सरवरयार खान के खिलाफ नारेबाजी कर उन पर केस दर्ज करने की मांग की। शनिवार को ग्राम नारायणपुर के शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए। उन्होंने नारेबाजी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर अभद्र टिप्पणी की है। वह उनके बयान की निंदा करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता के पुतले को आग के हवाले किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में नारायण पाठक, दीपक मिश्रा, मयंक तिवारी, मोहित मिश्रा, अंकित पाठक, रामकुमार पांडे, अखिलेश या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.