बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- बेगूसराय। स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुखिया स्मृतिशेष केदार सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर इटवा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आयोजन में पूर्वज स्मृति सह सम्मान समारोह की ओर से डॉ. संजय भारद्वाज और डॉ. विश्वजीत कुमार कुमुद ने केदार सिंह को मरणोपरांत कर्तव्य रत्न सम्मान उनकी स्मृति में समर्पित कर उन्हें सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रत्यक्ष गवाह पत्रिका के प्रधान संपादक पुष्कर प्रसाद सिंह ने की। इतिहासकार प्रो. फुलेश्वर सिंह ने कहा कि नौलागढ़ के पूर्व मुखिया केदार सिंह के संघर्ष को मैंने करीब से देखा है। वे आजादी की लड़ाई में भागलपुर के सियाराम सिंह ग्रुप के फाइटर थे और बुलेट की ताकत पर क्रांतिकारियों के लिए धन संग्रह कर हथियार जुटाते थे। उन्होंने देश सेवा की कीमत पेंशन के रूप में नहीं ली और एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपन...