रुद्रपुर, जून 9 -- शांतिपुरी, संवाददाता। गांव जवाहर नगर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के सेनानायक रहे स्व.पूरन सिंह कोरंगा की वीरांगना 102 वर्षीय आनुली देवी कोरंगा का सोमवार सुबह सात बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया गया। उनकी चिता को पुत्र जसपाल सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह कोरंगा, धन सिंह कोरंगा और भोपाल सिंह कोरंगा ने संयुक्त रूप से मुखाग्नि दी। इससे पूर्व सरकार व जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़, जिला पंचायत सदस्य दीपा प्रेम आर्या, प्रधान दीपा ललित कांडपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव विनोद कोरंगा, मोहन चंद्र पाण्डे, पूर्व दर्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.