सीवान, नवम्बर 19 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के जुड़कन निवासी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे स्व० राजेंद्र सिंह की पत्नी चंद्रावती देवी का मंगलवार को निधन हो गया। लगभग 105 साल की चंद्रावती देवी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन का समाचार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के पोते सनी सिंह बताए हैं कि उनकी दादी उन्हें अक्सर स्वतंत्रता संग्राम की कहानियां सुनती थीं जिनसे उन्हें काफी प्रेरणा मिलती थी। बता दें कि मृतका के पति स्व० राजेंद्र सिंह ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और जेल भी गए थे। देश आजाद होने के बाद उन्हें ताम्र पत्र एवं मेडल दिया गया था। मृतका के निधन की खबर पर स्थानीय बीडीओ एवं सीओ ने भी शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...