भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके पेंशन, स्वास्थ्य, रेल यात्रा और अन्य संबंधित विषयों पर विस्तृत रूप से विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों को समस्त मान्य सरकारी सुविधाएं सुगमता और प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...