रुद्रपुर, मार्च 18 -- कांग्रेस नेता हाजी सरवरयार खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग रुद्रपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने कांग्रेस नेता हाजी सरवरयार खान के विवादित बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम अशोक कुमार जोशी को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि हाजी सरवरयार खान 2012 में किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे थे और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। उन्होंने 5 मार्च 2025 को अपने फेसबुक अकाउंट से बयान जारी कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके आपत्तिजनक टिप्पणी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों में आक्रोश फैल गया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह टिप्पणी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.