पिथौरागढ़, सितम्बर 20 -- मुनस्यारी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. त्रिलोक सिंह बृजवाल को122वीं जयंती पर याद किया गया। तल्ला दुम्मर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जयन्ती हल्द्वानी से उनके दोनों पौत्र हर्ष मोहन सिंह व भूपेन्द्र सिंह बृजवाल निर्बाध गांव पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. बृजवाल क्षेत्र से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। 2 फ़रवरी 1941 तेजम में सत्याग्रह करते समय अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ़्तार कर पहले अल्मोड़ा जेल फिर बरेली जेल में डाला। दूसरी बार उन्हें खारबगड़ से गिरफ्तार कर पहले अल्मोड़ा जेल में तत्पश्चात् सीतापुर कारागार में डाला गया। जहां उन्हें शारीरिक व मानसिक यातना दी गई। उन पर आर्थिक दंड भी लगाया गया। यहां ग्राम प्रधान पंकज सिंह बृजवाल, हरीश सिंह धर्मशक्तू, लक्ष्मण सिंह पांगती, केदार सिंह मर्तोलिया आदि मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.