रुद्रपुर, मार्च 8 -- किच्छा, संवाददाता कांग्रेसी नेता सरवरयार खान पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों ने उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने सरवरयार खान के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर केस दर्ज करने की मांग की। शनिवार को ग्राम नारायणपुर के शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार बड़ी संख्या में जमा हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता सरवरयार खान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर अभद्र टिप्पणी की है। वह सरवरयार खान के बयान की निंदा करते है। उन्होंने सरवरयार खान के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उन्होंने सरवरयार खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरवरयार खान के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया तब वह आंदोलन करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.