सहारनपुर, सितम्बर 2 -- ग्राम बीराखेड़ी में महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व नकुड विधानसभा के प्रथम विधायक रहे महंत जगन्नाथ दास की 124वीं जयंती परम्परागत हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव से समारोह पूर्वक मनाई गई। पुरोहित पं सोनू तातारपुर व सचिन कम्हेडा और मुख्य यजमान अक्षय कुमार सपत्नीक रहें। मदन प्रधान, चन्द्रपाल प्रधान, संजय कम्हेडा, संदीप नम्बरदार, सोनू बीडीसी, अरविन्द शेरमउ आदि ने आहूति दी। इसके बाद महंत जगन्नसथ दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विधायक किरत सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन को समाज उत्थान, शिक्षा के प्रसार और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। उनकी शिक्षाएं और विचार हमें समाज उत्थान और मिलकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते है। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, शीसपाल चेयरमैन, संजय प्रधान शेरमउ, रा...