बागेश्वर, नवम्बर 12 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिला सभागार बागेश्वर में बुधवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की बैठक जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जिले भर से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने भाग लेकर विभिन्न समस्याएं रखीं और उन पर व्यापक चर्चा की। इस बीच कई परिजनों ने शिक्षा, सड़क, और पेयजल से संबंधित समस्याएं रखीं। इनपर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत ने भी सेनानियों के परिजनों की समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन हर समस्या का निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा और किसी भी विभागीय लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेनानियों के प...