चाईबासा, अगस्त 15 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और कोबरा-209 बटालियन के संयुक्त अभियान में छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी एरिया कमांडर अरूण उर्फ वरूण उर्फ निलेश मदकम को मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस कार्रवाई के बाद नक्सलियों में भगदड़ मच गई और कई घायल होने की जानकारी मिली। मौके से पुलिस ने लूटे गए 4 एसएलआर रायफल, 527 जिंदा कारतूस, 9 एसएलआर मैगजीन, 1 एलएमजी मैगजीन, 3 डेटोनेटर, 5 मैगजीन पाउच, 6 पिट्दू, नक्सली वर्दी, पर्चे, बैटरी, जंगल शूज और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस उप महानिरीक्षक (सिंहभूम-कोल्हान) अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि 12 अगस्त को सूचना मिली थी कि शीर्ष नक्सली स्वतंत्रता दिवस पर कोल्हान में बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.