संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में रविवार को विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। अभियान के दौरान आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद किया गया। मेंहदावल कस्बे में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रोडवेज तिराहे से प्रारंभ होकर शहीद गणेश शंकर यादव स्मारक तक निकाली गई। यात्रा के समापन पर उन्होंने कहा, यह दिन देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करने का है। हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराना चाहिए। मोदी-योगी के नेतृत्व में देश सशक्त और गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.