फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- फिरोजाबाद। देशभक्ति के तरानों और जय हो के उद्घोष के बीच शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर गांवों तक शान से तिरंगा लहराया गया। चहुंओर राष्ट्रीय पर्व का उल्लास दिखाई दिया। पुलिस लाइंस में प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्र सेनानियों के परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और जवानों को सम्मानित करते हुए विभिन्न योजनाओं के पात्रों को आवासों की चाबी, लैपटाप आदि वितरित किए। सुबह नौ बजे पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण करने के बाद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हर घर तिरंगा की शुरुआत करके प्रत्येक भारतीय के ह्दय में तिरंगे के प्रति आत्म सम्मान और गौरव पैदा किया है। य...