आदित्यपुर, अगस्त 17 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार को धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत सरकारी गैर सरकारी संस्थानों और राजनीतिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रध्वज फहराया गया। आदित्यपुर स्थित जियाडा कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने राष्ट्रध्वज फहराया। मौके पर उप निदेशक दिनेश रंजन, एशिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, सुरेशधारी, दशरथ उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद थे। नगर निगम में प्रशासक रवि प्रकाश ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के अलावा कई पूर्व पार्षद उपस्थित थे। आदित्यपुर थाना में बिनोद तिर्की ने झंडोत्तोलन किया। आरआईटी थाना में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। एशिया भवन में उद्यमी संगठन एशिया के अध्यक...