हाथरस, अगस्त 14 -- हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को शहर के बाजार गुलजार रहे। शुक्रवार को जिले भर में उल्लास के साथ यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजारों में जगह जगह तिरंगा झंडा, बैंड आदि सामान की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। सरकारी कार्यालय से लेकर राजनीतिक संगठनों और समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह ध्वजारोहण किया जाएगा। लोगों के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा भी लगाए जा रहे हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। शहर के रामलीला मैदान, घंटाघर, बैनीगंज सहित मुख्य बाजार तिरंगे झंडे-झंडियों, बैज आदि सामान से सजे हुए हैं। लोगों ने इनकी जमकर खरीदारी की। सामाजिक व राजनीतिक संगठन सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस बार इसके लिए जिला प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.