भागलपुर, अगस्त 12 -- भागलपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। स्टेशन व ट्रेनों में यात्री सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। भागलपुर सहित आसपास के स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 15 अगस्त तक रेलवे परिसर में अवैध वेंडरों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। सोमवार को प्लेटफार्मों व ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अटैची, बैग की जांच की गई। स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। संदेह पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में आधा दर्जन ट्रेनों में जांच कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.