रामपुर, अगस्त 10 -- आगामी स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं द्वारा तैयार 2.5 लाख तिरंगे का जिले में ध्वजारोहण किया जाएगा। 12 स्वयं समूह की महिलाएं तेजी से तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं। इन्हें 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत घरों और प्रतिष्ठानों में लगाया जाएगा। इससे एक तरफ जहां स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं की आर्थिक प्रगति होगी वहीं उनमें नया आत्मविश्वास भी आएगा। 15 अगस्त नजदीक है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 12 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाना शुरू कर दिया है। उपायुक्त एनआरएलएम दुर्योधन ने बताया कि इस बार समूहों को प्रशासन से ढाई लाख तिरंगा झंडा बनाने का लक्ष्य मिला है। झंडा 13 अगस्त तक तैयार करना है। 15 अगस्त को सरकारी भवनों और प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराया ज...