जमशेदपुर, अगस्त 15 -- जमशेदपुर। तुलसी भवन प्रागंण में आजादी के 79 वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, कार्यकारिणी के वंदे शंकर सिंह ने संबोधित किया, जबकि महिला साहित्यकार डॉ. रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डॉ. वीणा पाण्डेय 'भारती', माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा एवं रीना सिन्हा सलोनी द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी के सदस्य प्रसन्न वदन मेहता तथा धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष अशोक पाठक स्नेही द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी तथा साहित्य समिति के उपस्थित सदस्यों साहित्यकारों में डॉ अजय कुमार ओझा, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, वसंत जमशेदपुरी, मनीष सिंह वंदन, डॉ. अरुण सज्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.