गाजीपुर, अगस्त 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने और देश की आजादी के बाद एक बार विधायक और दो बार एमएलसी रहे पं. विश्वनाथ शर्मा की 64 वीं पुण्यतिथि जिला पंचायत सभागार में मनाया गया। अर्थशास्त्री श्रीकान्त पाण्डेय ने कहा कि विश्वनाथ शर्मा गाजीपुर में गांधी की तरह स्वतंत्रता आन्दोलन के निर्विवादित प्रतीक पुरूष थे। वहीं विजय शंकर राय ने उनके मूल्यों एवं उसूलों की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्षा सरिता अग्रवाल ने उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने स्वतंत्रता आन्दोलन में गांधी के साथ स्व: शर्मा की तुलना करते हुए स्व: विश्वनाथ शर्मा को गाजीपुर जनपद का गांधी बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राय ने कहा कि हमें शर्मा के नैतिक मूल्यों के जानकर अपना-अपना मूल्यांकन करना चाहिए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष...