शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- आर्य समाज टंडन हाल रोड, महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव एवं वेदोत्सव का आयोजन 12 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान जितेंद्रनाथ आर्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी आर्य समाज के अनुयायियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्होंने अंग्रेजों के दमन को सहते हुए देश के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अफसोस जताया कि आज हम उनके उपकारों को भूलते जा रहे हैं, जबकि समाज सुधार में उनका योगदान अतुलनीय है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से 11 बजे तक तथा सायं 4:30 बजे से 9:30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के उपरांत निःशुल्क लंगर की भी व्यवस्था की गई श्रद्धांजलि देने और समाज को जागरूक बनाने का संक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.