बेगुसराय, अक्टूबर 5 -- बेगूसराय। तारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन विक्रमपुर बेगूसराय में बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं की ओर से गांधी के विचार पर सेमिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के वरीय सहायक अध्यापक कुमार सौरभ ने गांधी जी के जन्म से लेकर चंपारण सत्याग्रह आन्दोलन पर चर्चा की। देश की आजादी में उनकी प्रमुख भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्हें राष्ट्रीय पिता की उपाधि दिये जाने पर भी जानकारी दी। कहा कि गांधी ने किसानों, महिलाओ एवं बुनियादी शिक्षा पर ज्यादा बल दिया। मौके पर प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक राम रतन कुमार, विवेक ओझा, विशेषपाल सिंह, डॉ. गोपाल कुमार झा, रामानंद राय, रानी कुमारी, प्रतिमा कुमारी व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...