धनबाद, अगस्त 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी ने शनिवार को 9 अगस्त 1942 अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रेमचंद नगर स्थित बीटीआर भवन में परिचर्चा की। इसका विषय स्वतंत्रता आंदोलन में कम्युनिस्टों की भूमिका था। अध्यक्षता सीटू जिला महामंत्री रामकृष्ण पासवान ने की। जलेस जिला सचिव अशोक कुमार साहू ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सेल्युलर जेल में बंदी स्वतंत्रता सेनानियों में सर्वाधिक संख्या कम्युनिस्टों की थी। उन्होंने कहा कि पेशावर, कानपुर बोल्शेविक और मेरठ षड्यंत्र मामलों में अंग्रेजों ने कई कम्युनिस्टों को जेल और मौत की सजा दी। मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि 1917 की रूसी क्रांति के बाद भारत का स्वतंत्रता आंदोलन तेज हुआ। सी...