रांची, फरवरी 24 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर विजिबल क्लीनलीनेस के तहत किए जा रहे सफाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासक ने कई निर्देश दिए। इसमें आवासीय व वाणिज्यिक क्षेत्र समेत पार्क, गार्डन व टूरिस्ट प्लेस में हर दिन दो बार झाड़ू लगाने को कहा। सभी स्कूलों के बाहर, संपर्क पथों और 100 मीटर तक नो-वेंडिंग जोन सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल थे। प्रशासक ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और भवनों के बाहर दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से लगाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने को कहा। यह भी कहा कि कॉमर्शियल क्षेत्रों में तीन शिफ्ट में कूड़ा उठाव सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही ड्रेन क्लीनिंग के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.