मेरठ, जुलाई 18 -- स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में मेरठ कैंट ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन 2024 का रिजल्ट निराशाजनक रहा। मेरठ कैंट को इस बार देश के 58 कैंट में 53वां स्थान मिला है, जबकि 2023 में देश के 61 कैंट में 16वां स्थान प्राप्त हुआ था। मेरठ कैंट को स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में देशभर में 50 हजार से तीन लाख के बीच की आबादी वाले कैंट में 808वां स्थान और उत्तर प्रदेश में 766वां स्थान मिला है। वहीं, 58 कैंट में मेरठ कैंट को 53वां स्थान मिला है। मेरठ कैंट को इस बार की रैंकिंग पिछले पांच वर्षों के मुकाबले अच्छी नहीं है। 2020 और 2021 में मेरठ कैंट देश के 62 कैंट में टॉप-3 में चल रहा था। 2022 में मेरठ कैंट 27वें स्थान पर था तो 2023 के सर्वेक्षण में मेरठ कैंट को 16वां स्थान मिला था। इस बार मेरठ कैंट को 53वां स्थान मिला है। अंकों में भी हुई गिरावट...