कौशाम्बी, जुलाई 18 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के तहत नगर पालिका परिषद भरवारी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी नगर पालिकों के अधिकारी व कर्मचारियों को हुई तो वह खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। नगर पालिका परिषद को गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी ) 1स्टार और ओडिएफ (आउट ऑफ डिफेक्शन फ्री प्लस) श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर 824 नगर पालिकाओं में 173 वां स्थान मिला है। राज्य स्तर पर भरवारी नगर पालिका ने 117 नगर पालिकाओं में 86 वां स्थान प्राप्त किया है। इस प्रदर्शन के साथ भरवारी ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग रिजल्ट 17 जुलाई गुरुवार को शासन द्वारा जारी किया गया। इस उपलब्धि पर नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए आभार भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.