अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- अम्बेडकरनगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दृष्टिगत नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर द्वारा बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए मंडल कार्यक्रम प्रबंधक वैभव पांडेय व जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदय नारायण यादव द्वारा बैठक की गई। इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मापदंडो में बेहतर अंक प्राप्त करने हेतु सुझाव/उपाय बताये गए। साथ ही स्वच्छ वार्ड रंकिंग कराने व मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर कर्मचारियों को कोर्स करने हेतु प्रशिक्षित किया गया जिससे वे अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकें। इस दौरान अखिलेश कुमर शर्मा समेत सफाई नायक समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। बाद में एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.