प्रयागराज, जुलाई 18 -- स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में प्रयागराज नगर निगम के 12वें स्थान पर आने के साथ ही नगर पंचायतों ने भी स्थान बनाया है। जिले की आठ नगर पंचायतों की सूची जारी कर दी गई है। जिले में फूलपुर नगर पंचायत सबसे आगे है। सूची में फूलपुर को 350वीं रैंक प्राप्त हुई है, पिछले वर्ष 2284वां स्थान था। वहीं जिले में दूसरे स्थान पर मऊआइमा 392 अंकों के साथ है, इसका पिछले साल 1355वां स्थान था। तीसरे स्थान पर लालगोपालगंज (421वीं रैंक) है, जो पिछले साल 2314वें स्थान पर था। भारतगंज को 440वीं रैंक मिली हे, जो पिछली बार 2434 रैंक पर था। शंकरगढ़ इस बार 505वें स्थान पर है, जो पिछली बार 1719वें स्थान पर था। कोरांव नगर पंचायत ने 1962वें से 549वें स्थान पर छलांग लगाई है। हंडिया नगर पंचायत 2394वें स्थान से 619वें और सिरसा 1837वें स्थान से 690वें स्थान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.