प्रयागराज, जुलाई 19 -- स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024- 25 के अंतर्गत प्रयागराज को सबसे स्वच्छ गंगा शहर का पुरस्कार मिलने पर नगर निगम जोन पांच में स्थित कक्ष समिति में शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी की उपस्थिति रही। कक्ष समिति अध्यक्ष पार्षद रणविजय सिंह डब्बू सहित अन्य पार्षदों की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी ने किया। विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता रहे। भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेश्वर शुक्ला, नर सिंह पूर्व अध्यक्ष महानगर युवा मोर्चा, राजन शुक्ला, पार्षद मयंक यादव, कार्यकारिणी सदस्य पार्षद संजय पासी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.