वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 की गंगा टाउन श्रेणी में रैंकिंग के लिए रविवार को टीम ने घाटों का निरीक्षण किया। शहरी विकास मंत्रालय से जुड़ी 12 सदस्यीय टीम ने 48 घाटों पर सफाई व्यवस्था, डस्टबिन आदि मानकों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की। गंगा किनारे शहरों में घाटों और घाट किनारे वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से वर्ष 2020 से यह श्रेणी शुरू की गई थी। जिसमें पहली बार जारी परिणाम में बनारस को सर्वोच्च स्थान मिला था। शनिवार दोपहर बाद यह टीम बनारस पहुंची थी। रविवार को सुबह अचानक टीम दशाश्वमेध घाट पर पहुंची। मान मंदिर घाट, दरभंगा घाट पर निरीक्षण करते समय जब यह टीम फोटोग्राफी कर रही थी तभी सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजरों को स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम होने का आभास हो गया। जिसके बाद अन्य घाटों पर मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.