बोकारो, मार्च 27 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद अन्तर्गत संचालित योजना स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) के तहत बुधवार को जेएसएम इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से कॉलेज सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। नगरीय प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के मध्य स्वच्छता अभियान 2.0 अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के बारे में विस्तार से बताया गया। नगर प्रबंधक सह नोडल पदाधिकारी अजमल हुसैन के द्वारा बताया गया कि विभागीय निर्देश पर नगर परिषद फुसरो लगातार स्वच्छ शहर-स्वस्थ शहर बनाने का प्रयास कर रहा है। साथ ही आमजनों से अनुरोध है कि बाहर खुले में कचरा न फेंके, उन्हें सही तरीके से निवारण करें। भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की शुरुआत हो चुकी है जिसके अंतर्गत फुसरो नगर परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.