चंदौली, फरवरी 8 -- चहनियां, हन्दिुस्तान संवाद। चहनियां ब्लाक का सेवड़ी गांव विकास व सफाई में काफी आगे है। पिछले दिनों कलेक्ट्रेट सभागार में हुई दिशा की बैठक में गांव के विकास व सफाई व्यवस्था को एलसीडी पर भी दिखाया गया। जहां केंद्रीय मंत्री से लेकर अधिकारियों ने ग्राम प्रधान व सफाई को लेकर उत्साहवर्धन किया। गांव के हर मार्ग, मुख्य गेट सहित हर सरकारी कार्यालयों को रंग बिरंगी लाइट से जगमग किया गया है। रात में गांव की अलग सुंदरता दिखती है। सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव में विकास कराने पर प्रधान आशुतोष सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार, माडल गांव के लिए डॉ0 राम मनोहर लोहिया पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।अब गांव में और भी सुंदरीकरण हो गया है। केंद्रीय मंत्री से लेकर अधिकारियो ने ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह व खण्ड विकास अधिकारी दिव्या...