जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में झारखंड में पहला स्थान हासिल करने वाले जमशेदपुर को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में झटका लगा है। इस साल जमशेदपुर राष्ट्रीय स्तर पर 23वें स्थान पर खिसक गया है, जबकि पिछले साल उसने 17वां स्थान हासिल किया था। हालांकि, रैंकिंग में गिरावट के बावजूद जमशेदपुर ने झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों, रांची और धनबाद की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी है। यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है, जो शहरों में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए किए गए उपायों का मूल्यांकन करता है। परिणामों के अनुसार, जमशेदपुर को 23वां, धनबाद को 29वां और रांची को 30वां स्थान मिला है। यह दिलचस्प है कि पिछली बार (2023...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.