अररिया, दिसम्बर 3 -- बथनाहा, एक संवाददाता 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा की ओर से एक दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ कमांडेंट शाश्वत कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान की शुरुआत वाहिनी मुख्यालय परिसर से की गई, जिसके बाद आवासीय परिसर तक स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के दौरान 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत' के नारों को बुलंद करते हुए जवानों और अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में उपकमांडेंट मदन मोहन भट्ट, हर्षित कुमावत, अधीनस्थ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में बलकर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य बल्कि बेहतर कार्य वातावरण के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.