मथुरा, मई 10 -- गोवर्धन। नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा वार्ड बार डस्टबिन वितरण कार्य शुरू हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा व ईओ चैतन्य तिवारी ने वार्ड नंबर एक भीमनगर में घर-घर डस्टबिन वितरित कर लोगों को गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर नगर पंचायत के वाहन में डालने के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार दोपहर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा व ई ओ चैतन्य तिवारी ने भीम नगर पहुंच कर क्षेत्रीय सभासद नीरज, ललित कुमार के साथ घर-घर डस्टबिन वितरित कर वितरण अभियान की शुरुआत की। नगर पंचायत ईओ चैतन्य तिवारी ने बताया कि हरे और नीले रंग के डस्टबिन का एक सेट परिवार के अनुरूप प्रत्येक वितरित किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत घर घर डस्टबिन वितरण अभियान वार्ड 01 से शुरू हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.