गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मेंटोर नियुक्त नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान में मुंडेरा बाजार, पीपीगंज और कैम्पियरगंज नगर पंचायतों को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा, ताकि वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसी कड़ी में शनिवार को उपसभापति पवन कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, नगर पंचायत चौरीचौरा (मुंडेरा बाजार) के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल और नगर पंचायत कैम्पियरगंज की अध्यक्ष शिखा सिंह के मध्य एमओयू का आदान प्रदान हुआ। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारियों को निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्हें स्रोत पर कचरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.